अनुराग ठाकुर ने लगाया आरोप, 26/11 के हमले समय मनमोहन चले गए थे 'साइलेंट मोड' में

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (23:27 IST)
Anurag Thakur allegations against Manmohan Singh: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की सलाह पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) 'साइलेंट मोड' में चले गए थे और उन्होंने हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब नहीं दिया।
 
उन्होंने कहा कि भारत अब एक ऐसे देश के रूप में उभरा है जो दूसरे देशों को मदद मुहैया कराता है जबकि पहले ऐसा नहीं था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां से लगभग 200 किमी दूर, गरीब बुंदेलखंड क्षेत्र में, सागर जिले के खुरई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जब 26/11 का हमला हुआ तो मनमोहन 'साइलेंट मोड' में चले गए थे और 'मौनी बाबा' बन गए थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष) ने उनसे कुछ भी न करने को कहा था। हथियारों से लैस पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला किया और 3 दिनों तक तबाही मचाई जिसमें सुरक्षा कर्मियों और विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश (पाकिस्तान) में 'सर्जिकल स्ट्राइक' का आदेश दिया। ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब जम्मू-कश्मीर में तिरंगा जलाया जाता था और पाकिस्तान का झंडा फहराया जाता था, लेकिन कांग्रेस के लोग सिर्फ मूकदर्शक बने रहते थे और असहाय नजर आते थे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि लेकिन मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए (अगस्त 2019 में) को हटा दिया और अब कश्मीर की हर गली में तिरंगा फहराया गया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार की 2 लाख घटनाएं दर्ज की गईं और 35,000 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और उनमें से 15,000 की हत्या कर दी गई, लेकिन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी-वाद्रा ने इस पश्चिमी राज्य का दौरा नहीं किया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाद्रा ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया, लेकिन राजस्थान की महिलाओं के लिए खड़ी नहीं हुई। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय नई विधानसभा के चुनाव के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

पिछले 10 वर्षों में जॉबलॉस ग्रोथ, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी बोले, मेरे गणेश पूजन में भाग लेने पर कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भड़के

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

अगला लेख
More