Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अनूपपुर में बरसाती नदी में बहे 2 मासूम

हमें फॉलो करें अनूपपुर में बरसाती नदी में बहे 2 मासूम
अनूपपुर , शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (12:28 IST)
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 2 मासूम बच्चे कस्बे से सटी बरसाती नदी में बह गए। दोनों का शुक्रवार शाम से कुछ नहीं पता चल सका है।
 
भालूमाड़ा पुलिस सूत्रों ने बताया कि भालूमाड़ा कस्बे में शुक्रवार शाम कस्बे के किनारे से बह रही केवई नदी में 2 बच्चे अभिनव (11) और नीलांजल (8) नहाने गए थे। नहाते समय एकाएक छत्तीसगढ़ की ओर से तेज बरसाती पानी का बहाव आया, जो दोनों को बहा ले गया।
 
पुलिस और ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम गोताखोरों के साथ 5 घंटे तक दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दोनों बच्चों की शनिवार सुबह से खोजबीन फिर जारी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल पर बवाल, इंदौर में जोरदार प्रदर्शन