MP: दतिया जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 जून 2024 (10:38 IST)
दतिया (एमपी)। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 लड़कियों और 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे तभी मैथाना पाली के पास सुबह करीब 4.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
 
2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत : अधिकारी ने बताया कि वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा। इस दुर्घटना में 2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि 1 घायल लड़की को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले में चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

विदेश में जाकर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं राहुल गांधी, कटरा में बोले PM मोदी

एनडीपीएस के तहत दर्ज मामले में अग्रिम जमानत देना बहुत गंभीर मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

UP : मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित किया, मामला दर्ज, पुलिस बल तैनात

अगला लेख
More