Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय सिंह के नामांकन के प्रस्तावक बनेंगे मध्यप्रदेश के 12 कांग्रेस विधायक

हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह के नामांकन के प्रस्तावक बनेंगे मध्यप्रदेश के 12 कांग्रेस विधायक
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (18:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने से पहले दिग्विजय सिंह ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की। इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म लिय़ा। दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के मौके पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक दल आज दिल्ली पहुंच रहा है,शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी,पीसी शर्मा,कमेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया के साथ ही आरिफ मसूद, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, अलोक चतुर्वेदी, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रस्तावक बनेंगे।  

दिलचस्प बात यह है कि दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के प्रस्तावकों में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम नहीं शामिल है। वहीं अब तक की खबरों के मुताबिक दिग्विजय सिंह के नामांकन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं कांग्रेस के जो विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्ताव बनने जा रहे है उनको दिग्विजय सिंह के गुट का माना जाता है। 
webdunia

दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सीनियर विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के बेहतर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हो सकता, बाकी के जो नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए है वह बहुत छोटे है इसलिए राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में बड़ा हादसा : ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से एक अधिकारी समेत कई लोग लापता