MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Result : लाडली बहना के सवाल पर भड़के कैलाश‍ विजयवर्गीय, प्रचंड जीत को बताया मोदी का जादू

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (16:46 IST)
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Results  : मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा की इस जीत का श्रेय लाडली बहना योजना को दिया जा रहा है। इंदौर की हॉट सीट इंदौर-1 से प्रत्याशी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी जीत की ओर है। 
 
जब कैलाश विजयवर्गीय से बड़ी जीत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मध्यप्रदेश में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। उनके इस बयान के मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। 
 
लाड़ली बहना के सवाल पर वह पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो लाड़ली बहना नहीं हैं, लेकिन हमें वहा भी जीत मिली है। यह पीएम मोदी के करिश्मे की जीत है। वो यहीं नहीं रूके। उन्होंने पत्रकारों पर भी गुस्सा निकाला।  
मध्यप्रदेश में शाम 4 बजे तक की मतगणना में कई मंत्री हार की ओर दिखाई दे रहे हैं। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, सुरेश राठखेड़ा और महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डाॅ गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के पी सिंह भी लगातार पीछे चल रहे हैं।  Edited By : Sudhir Sharma 

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More