हमीरपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia

Himachal Pradesh (4/4)

Party Lead/Won Change
BJP 4 --
Congress 0 --
Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : अनुराग ठाकुर (भाजपा), रामलाल ठाकुर (कांग्रेस)
 
हमीरपुर से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर एकबार फिर से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने वरिष्‍ठ नेता एवं नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर को अनुराग ठाकुर के खिलाफ मैदान में उतारा है। पिछले तीन साल से अनुराग ठाकुर इस सीट से चुनाव जीतते रहे हैं लेकिन इस बार राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामलाल ठाकुर, अनुराग ठाकुर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। 
Constituency Bhartiya Janata Party Congress Others Status
Hamirpur Anurag Thakur - - BJP wins
Kangra Kishan Kapoor Pawan Kajal - BJP wins
Mandi Ramswroop Sharma Ashray Sharma - BJP wins
Shimla(SC) - Dhani Ram Shandil - BJP wins

 
परिचय : निचली पहाड़ियों पर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्‍य का एक प्रसिद्ध खूबसूरत ऐतिहासिक शहर है हमीरपुर। इस शहर का नाम काटोच राजा हमीरचंद के नाम पर रखा गया था। यहां का प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल और बाबा बालकनाथ का मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित एनआईटी बेहतरीन एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरे भारत में जाना जाता है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्‍या 4 लाख 54 हजार 768 है, जिसमें 2 लाख 17 हजार 70 पुरुष और 2 लाख 37 हजार 698 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : हमीरपुर की अर्थव्यवस्था कृषि के साथ कुछ लघु उद्योगों पर निर्भर है। इनमें मुख्य रूप से पर्यटन अहम है। यह शहर राज्य का शैक्षिक केंद्र भी माना जाता है। यहां पर कई शिक्षण संस्थाएं हैं। सर्दियों में ट्रैकिंग और कैंपिग के लिए यह तेजी से विकसित हो रहा है। 
 
भौगोलिक स्थिति : हिमाचल प्रदेश का लगभग पूरा क्षेत्र सड़क मार्ग से हमीरपुर से जुड़ा हुआ है। पाइन के पेड़ों से घिरा यह शहर हिमाचल के अन्‍य शहरों से सामान्‍यत: कम ठंडा है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के अनुराग ठाकुर यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से तीसरी बार विजयी हुए हैं। इस चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के राजेंद्रसिंह राणा को पराजित किया था। इस सीट पर 1998 से भाजपा का कब्जा बना हुआ है।
 
हिमाचल प्रदेश के बारे में : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं। पिछले चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे। यहां मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। भाजपा ने कांगड़ा से शांता कुमार के स्थान पर किशन कपूर को उम्मीदवार बनाया है। शिमला में वीरेन्द्र कश्यप के स्थान पर सुरेश कश्यप मैदान में हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से रामस्वरूप शर्मा फिर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। कांग्रेस ने हमीरपुर से रामलाल ठाकुर, कांगड़ा पवन काजल, मंडी आश्रय शर्मा और शिमला से कर्नल धनीराम शांडिल को उम्मीदवार बनाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

अगला लेख
More