चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia

Chandigarh (0/1)

Party Lead/Won Change
AAP 0 ---
BJP 1 ---
Congress 0 ---
Others 0 ---
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : किरण खेर (भाजपा), पवन कुमार बंसल (कांग्रेस), हरमोहन धवन (आप)
 
चंडीगढ़ से भाजपा ने 2014 में जीती किरण खेर को फिर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल और आम आदमी पार्टी से हरमोहन धवन को मैदान में उतारा है। 
Constituency Aam admi Party Bhartiya Janata Party Congress Others Status
Chandigarh Harmohan Dhawan Smt. Kirron Kher Pawan Kumar Bansal - BJP wins

 
परिचय : चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होकर उत्तर भारत का एक प्रमुख शहर है, जो तीन ओर से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगा हुआ है। यह हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है। यह खूबसूरत शहर आधुनिक स्‍थापत्‍य कला तथा नगर नियोजन का शानदार उदाहरण है। चंडीगढ़ का नाम हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चंडिका या चंडी के एक मंदिर के कारण पड़ा है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक चंडीगढ़ की कुल जनसंख्या 10 लाख 55 हजार 450 है, जिसमें 5 लाख 80 हजार पुरुष और 4 लाख 74 हजार महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यहां मुख्‍य रूप से कागज निर्माण, बेसिक मेटल, सेनेटरी वेयर, मशीन टूल्स, ऑटो पार्ट्‍स, बिजली के उपकरण, मशीनरी के उद्योग मौजूद हैं। इस शहर को सरकार ने रजत पदक से भी सम्‍मानित किया है। यहां 'राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्‍नोलॉजी पार्क' परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे हजारों रोजगारों का सृजन होगा। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर समुद्र तट से 365 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होकर 114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके उत्तर और पश्चिम में पंजाब तथा पूर्व और दक्षिण में हरियाणा है। यहां की जलवायु बहुत ही सुखद है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा की किरण खेर यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल और पूर्व मिस इंडिया रहीं गुलकीरत कौर (गुल पनाग) को पराजित कर यहां से विजयी हुई हैं। 
 
चंडीगढ़ के बारे में : चंडीगढ़ में मात्र एक लोकसभा सीट है। चंडीगढ़ से भाजपा ने किरण खेर को फिर से टिकट देकर 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट को बनाए रखा है। इस पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी खेर ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को हराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर, IMD ने बताया कब वापस लौटेगा

live : पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

अगला लेख
More