NDA की बैठक में पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, मोदी ने पकड़ा हाथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (16:33 IST)
Narendra Modi Nitish Kumar news : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत सभी घटक दलों ने समर्थन किया। बैठक के दौरान नीतीश ने मोदी के पैर छूने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने जदयू नेता का हाथ पकड़ कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा और कहा कि उनकी पार्टी मोदी के कार्यकाल में हर दिन भाजपा के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब नरेन्द्र मोदी के सभी फैसलों में उनके साथ खड़े रहेंगे।
 
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से 6 माह छोटे हैं। मोदी का जन्म सितंबर 1950 का है। नीतीश का जन्म मार्च 1951 का है।
 
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 240 सीटें हासिल की है। पार्टी इस बार बहुमत हासिल करने में विफल रही हालांकि NDA गठबंधन ने 294 सीटें जीतकर मोदी सरकार की सत्ता में तीसरी बार वापसी का रास्ता साफ किया। इस चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी 16 और नीतीश कुमार की जदयू 12 सीटें जीतकर बड़ी भूमिका में है।   
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका

ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम

EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव

इस Eye Drop से 15 मिनट में चश्‍मा हटने का दावा, असर सिर्फ 4 घंटे, इस दावे पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

बुलडोजर पर भिड़े CM योगी और अखिलेश, किसने क्या कहा?

अगला लेख
More