Election Results 2024 : भीलवाड़ा सीट से BJP के दामोदर अग्रवाल जीते, कांग्रेस के सीपी जोशी हारे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (18:18 IST)
Lok Sabha Election Results 2024 : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को 3,54,606 मतों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,54,606 मतों से हराया।
ALSO READ: Lok Sabha Election Results Live Commentary: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024, खरगे बोले, चुनाव परिणाम PM नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार
कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 4,53,034 मत मिले। दामोदर अग्रवाल को कुल 8,07,640 मत मिले। उल्लेखनीय है 2019 के आम चुनाव भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के सुभाष चंद बहेड़िया ने 6,12,000 मतों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में पार्टी ने बहेड़िया की जगह दामोदर अग्रवाल को मैदान में उतारा। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

अगला लेख
More