क्या INDIA गठबंधन की भी केंद्र में बन सकती है सरकार, क्या कहते हैं समीकरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (16:09 IST)
Loksabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव में सभी सीटों के रुझान आने के बाद किसी भी अकेले दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को (NDA) 296 सीटें मिल रही हैं, वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो रुझान में उसे 230 सीटें दिखाई दे रही हैं। उत्तरप्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी हिट रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार बना सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। INDIA को 200 सीटें मिलती हैं, तो यह बहुमत से 72 सीटें पीछे रहता है।
हालांकि बहुमत के जादुई आंकड़े वह काफी दूर है। चुनाव परिणामों के बाद इंडिया गठबंधन को तृणमूल का साथ मिलना तय है। अगर इंडिया गठबंधन सरकार के लिए पहल करता है तो तृणमूल का साथ आना तय है। नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की पहल की थी। नीतीश ने ही INDIA ब्लॉक की पहली बैठक पटना में आयोजित की थी। भाजपा ने जनवरी 2024 में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
इससे पहले नीतीश राजद और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के मुखिया थे।  नीतीश ने गठबंधन छोड़ा, तब भी लालू ने उनकी वापसी की संभावना जताई थी। ऐसे में अगर INDIA ब्लॉक नीतीश को केंद्र में अच्छा पद देता है तो हो सकता है वे पाला बदल लें। आंध्रप्रदेश में भाजपा और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा इलेक्शन में TDP के 16 सासंद जीत के करीब हैं। ऐसे में अगर चन्द्रबाबू नायडू भी इंडिया गठबंधन की तरफ रुख करते हैं तो इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ सकता है।
ALSO READ: प्रियंका बोलीं, मुझे यकीन था कि किशोरी भैया अमेठी से जीतेंगे
हालांकि शरद पवार ने महाराष्ट्र में पत्रकारों को कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू से अभी तक कोई बात नहीं की है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में वे कांग्रेस उन्हें भाई को गठबंधन के साथ लाने की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
ALSO READ: Election Results 2024 : UP में सबसे बुरी हार का सामना कर रही BSP, सभी 80 लोकसभा सीटों पर पीछे
रेड्डी के पिता वायएस राजशेखर रेड्डी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। पिता के कांग्रेस से पुराने संबंधों को देखते हुए जगन मोहन रेड्डी इंडिया गठबंधन के करीब आ सकते हैं। ओडिसा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 55 और कांग्रेस को 14 सीटें मिल रही हैं। लोकसभा में बीजद के पास कुल 1 सीट आ रही है, ऐसे में वह INDIA गठबंधन के साथ आगे बढ़ सकती है। हालांकि राजनीति में नेता कब पलटी मार दें, कुछ नहीं कहा सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

अगला लेख
More