पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह चुनाव लड़ेंगे रविशंकर, आज जारी होगी भाजपा की पहली सूची

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (11:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक लगभग रात दो बजे तक चली। करीब 8 घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची आज जारी कर सकती है। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। 
 
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम करीब 6.30 बजे शुरु हुई थी, लेकिन घड़ी की सुइयां जब 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंचीं, तब ये अहम बैठक खत्म हुई। पीएम मोदी पूरी मीटिंग में एक-एक नाम सुनते रहे और पार्टी नेताओं के साथ मिलकर फैसला लेते रहे। बैठक में करीब 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई।
 
आधी रात ‍तक मंथन का दौर चलता रहा। पार्टी ने कई नामों पर फैसला ले लिया। हालांकि कई सीटों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट मिला गया है। 2014 में शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां से चुनाव लड़ा था लेकिन बागी तेवर के चलते उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था।
 
खबरों के मुताबिक नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। आरके सिंह को आरा से टिकट दिया गया जबकि पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह चुनाव मैदान में होंगे।
 
राजीव प्रताप रुडी छपरा से, पश्चिमी चंपारण से संजय जायसवाल, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरिट सोमैया और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन चुनाव लड़ेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More