राहुल बोले, पूरा देश उड़ा रहा है नरेन्द्र मोदी का मजाक

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (18:07 IST)
बरगारी (पंजाब)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 1990 में देश की जो आर्थिक नीति बनी, वो मनमोहनसिंह जी की देन थी। उन्होंने 10 साल देश का सफल नेतृत्व किया और मोदी जी उनका मजाक उड़ाते थे। आज सारा देश मोदी का मजाक उड़ा रहा है।
 
राहुल ने कहा कि मोदी जी पता नहीं कौनसी दुनिया में हैं। उनको 23 मई को सब कुछ पता चल जाएगा। जनता नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सबका जवाब देगी। मोदी ने अमीरों का जो 5 लाख 55 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है, उसमें छोटे दुकानदारों, मध्यम बिजनेस वालों और किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ, बिलकुल भी नहीं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज आप किसी से भी पूछ लीजिए, एक ही बात कहेगा कि नोटबंदी एक आर्थिक पागलपन था। उन्होंने कहा कि सबकी सुनकर काम करना है। सबको मिलकर काम करना है तभी देश आगे बढ़ पाएगा। हालांकि, मोदी ऐसा नहीं सोचते। उन्हें लगता है कि सिर्फ एक शख्स देश चला सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि लोग इस देश को चला रहे हैं। 
 
राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उनके आने से पहले देश सो रहा था। ऐसा कहकर वो देश के करोड़ों लोगों का अपमान कर रहे हैं। यह देश लोगों की मेहनत के बल पर ही तरक्की कर पाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More