पीएम मोदी को राहुल गांधी ने दी भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती

Webdunia
सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (08:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से चुनौती दी।
 
प्रधानमंत्री ने एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दिया था जिसका एक वीडियो क्लिप कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर साझा किया है इसमें मोदी संवाददाता से यह पूछते दिख रहे हैं कि फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान समझौते पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले में उन्हें भरोसा है या नहीं।
 
राहुल ने ट्वीट किया कि मोदी आप भाग सकते हैं, लेकिन आप छिप नहीं सकते हैं। आपका कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ने वाला है। देश आपकी आवाज में इसे सुन सकता है। उन्होंने लिखा है कि सच बहुत ताकतवर है। मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती देता हूं। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के घोषणा-पत्र के जारी किए जाने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा, भ्रष्टाचार और विदेश नीति पर बहस करने की चुनौती दी थी। 
 
विपक्षी पार्टी नए राफेल सौदे पर मोदी सरकार की लगातार आलोचना करती आ रही है। उसका कहना है कि संप्रग सरकार के दौरान विमान सौदे के लिए हुई बातचीत से नया सौदा महंगा है जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि इस सौदे में अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया है। हालांकि सरकार ने राफेल समझौते में किसी प्रकार की गड़बड़ी से इंकार किया है और अंबानी ने भी सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, एसटीएफ की तैनाती पर खड़े किए सवाल

छत्तीसगढ़ में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के मैनेजमेंट टेंडर में सबसे ज्यादा पॉइंट्स

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप

अगला लेख
More