चौकीदार केवल अमीरों के लिए काम करते हैं : प्रियंका गांधी

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (21:57 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना किसानों का बकाया न चुकाने को लेकर रविवार को उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘चौकीदार’ गरीबों के लिए नहीं, बल्कि केवल अमीर लोगों के लिए काम करते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर पलटवार किया।
 
प्रियंका ने 'ट्वीट' किया 'गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों के 10,000 करोड़ रुपए बकाया होने का मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल... सब कुछ ठप्प हो जाना है।
 
उन्होंने इसके साथ ही भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर भी प्रहार करते हुए कहा कि 'यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह' नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका के आरोप का जवाब देते हुए ट्विटर पर कहा कि किसानों के ये तथाकथित हितैषी तब कहां थे, जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था। इनकी नींद अब क्यों खुली है? प्रदेश का गन्ना क्षेत्रफल अब 22 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हुआ है और बंद पड़ी कई चीनी मिलों को भी प्रदेश में दोबारा शुरू किया गया है। किसान अब खुशहाल है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है, हमने लंबित 57800 करोड़ रुपए का गन्ना बकाया भुगतान किया है। यह रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Haryana Election : विनेश फोगाट ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- थप्पड़ साबित होगा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह

One Nation One Election : एक देश-एक चुनाव से कितना होगा फायदा, विशेषज्ञ ने जताया यह अनुमान...

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्यों भड़का विपक्ष? जानिए किसने क्या कहा

योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, एसटीएफ की तैनाती पर खड़े किए सवाल

अगला लेख
More