मध्यप्रदेश में वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Webdunia
रविवार, 19 मई 2019 (22:43 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को लोकसभा चुनावों का मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा के 60 वर्षीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस नेता अरुण शर्मा पर आरोप है कि उसने पालिया गांव में नेमीचंद तंवर (60) को उसके घर के बाहर संभवत: देशी कट्टे से नजदीक से गोली मारी।
 
यह वारदात शाम 5.30 बजे के आसपास की है। इस दौरान शर्मा के दो बेटे भी उसके साथ थे। उन्होंने बताया कि तंवर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।
 
मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच भाजपा की ओर से जारी बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह के हवाले से कहा गया कि 'राजनीतिक रंजिश का शिकार बना' तंवर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।
 
सिंह ने दावा किया कि मामले का मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता अरुण शर्मा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि तंवर और उसके पुत्रों को लोकसभा चुनावों के मतदान के दौरान भाजपा के पक्ष में काम करने पर रविवार दोपहर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

अगला लेख
More