भाजपा का नया चुनावी दांव, अब भारत के मन की बात, मोदी के साथ

Webdunia
रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (14:07 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत की। 1 महीने तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी को उसका 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) तैयार करने में मदद करने के लिए देशभर से 10 करोड़ लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे।
 
शाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया का लोकतंत्रीकरण करना है और इस 'अनूठे प्रयोग' से लोकतंत्र मजबूत होगा।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग किस तरह का देश चाहते हैं और इसे हासिल करने के लिए उनके क्या सुझाव हैं, इस अभियान में उनके विचार जानने के लिए उन तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पार्टी को नए भारत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
 
अमित शाह ने कहा कि 2014 के पहले देश के अंदर जो स्थिति थी, वो देश के लोकतंत्र में लोगों की आस्था को डिगाने वाली थी। 2014 में 30 साल बाद देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Controversy: सिर्फ इस ब्रांड के घी से बनेगा प्रसाद, 34000 मंदिरों पर लागू होगा कर्नाटक सरकार का नया आदेश

हरियाणा चुनाव में क्या है दुष्‍यंत चौटाला का टारगेट, कैसे पूरी होगी आस?

चुनावी सभा में बोले शाह कि पाकिस्तान, मोदी से डरता है इसलिए सीमा पर शांति है

अगला लेख
More