राजकोट लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : राजकोट की स्थापना सन् 1612 ई. में जडेजा वंश के ठाकुर साहब विभाजी जडेजा ने की थी। गांधीजी ने अपना आरंभिक जीवन यहीं व्‍यतीय किया। सत्याग्रह की शुरुआत उन्‍होंने यहीं से की। प्राचीन सभ्यता और आज़ादी की लड़ाई से राजकोट का बहुत नजदीकी संबंध रहा है। राजकोट कभी सौराष्ट्र की राजधानी रहा था। महात्मा गांधी के पिता करमचंद गांधी सौराष्ट्र के दीवान थे।
 
जनसंख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक, यहां की कुल जनसंख्या 27 लाख 21 हजार 136 है।
 
अर्थव्यवस्था : यह इंजीनियरिंग एवं वाहन पुर्जों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां कई कंपनियां ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियां भी इस काम में शामिल हैं। इसे छोटे ट्रैक्टरों की जन्मस्थली भी कहा जाता है। यहां का सोनी बाज़ार गुजरात का सबसे बड़ा बाज़ार है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 16 लाख 55 हजार 717 है, जिसमें 8 लाख 64 हजार 760 पुरुष और 7 लाख 90 हजार 957 महि‍लाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह गांधीनगर से 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां मध्य मार्च से लेकर मध्य जून तक रहने वाली ग्रीष्म ऋतु में वातावरण अत्यंत गर्म और शुष्क रहता है। शहर को कई चक्रवातों का भी सामना करना पड़ता है, जो कई नियमित और महत्वपूर्ण घटनाओं को जन्म देते हैं।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के मोहन कुंदरिया यहां सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर कांग्रेस के कुंवरजी बावलिया को हराया था। गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केशुभाई पटेल भी 1977 में इस सीट से सांसद रह चुके हैं। हालांकि उस समय वे भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद बने थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

अगला लेख
More