लखनऊ लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट राजनीतिक उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, जहां से देश के कई शीर्ष नेता संसद पहुंचते रहे हैं। साल 2014 के चुनाव में भाजपा के राजनाथ सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी, उन्‍होंने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को पराजित किया था। बाद में श्रीमती जोशी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह इस समय केंद्रीय गृहमंत्री हैं। 

परिचय : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पहचान देश के एक ऐतिहासिक शहर के रूप में होती है। मुगलों से लेकर अग्रेजों के शासनकाल और देश की आजादी के आंदोलन में इस शहर का अपना एक अलग स्थान था। अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बेगम हजरत महल के शौर्य की चर्चा देश में आज भी होती है। इस शहर की पहचान नवाबों के शहर के नाम से भी होती है।

जनसंख्या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की कुल जनसंख्या 45.89 लाख है, जिसमें पुरुषों की आबादी 23.94 लाख और महिलाओं की आबादी 21.95 लाख है।

अर्थव्यवस्था : देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी लखनऊ की पहचान चिकन के कपड़ों के लिए पूरे विश्व में होती है। इसके साथ ही यहां पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई उद्योग भी स्थापित हैं।

मतदाताओं की संख्या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्या 19,49,956 है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 8,97,785 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,52,171 है।

भौगोलिक स्थिति : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। लखनऊ रेल, सड़क और हवाई मार्ग से देश के प्रमुख नगरों से जुड़ा है।

16वीं लोकसभा में स्थिति : सामान्य सीट लखनऊ से वर्तमान में सांसद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को ढाई लाख से अधिक वोटों से हराया था, बाद में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई थीं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More