अमेठी लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
गांधी परिवार के गढ़ के रूप में पहचानी जाती है अमेठी लोकसभा सीट। इस चुनाव में भी इस सीट पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं। गठबंधन ने यहां कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। राहुल गांधी यहां से पिछले तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी भाजपा की स्मृति ईरानी का कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से सीधा मुकाबला है, जिसमें दोनों की ही प्रतिष्‍ठा दांव पर है। 

परिचय : अमेठी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर और लोकसभा क्षेत्र है। अमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि है। अमेठी को नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को सिर्फ दो बार हार का सामना करना पड़ा है।

जनसंख्या : 2011 की जनगणना के मुताबिक अमेठी की कुल जनसंख्या 18 लाख 67 हजार 678 है। इसमें पुरुषों की संख्या 9 लाख 45 हजार 235 और महिलाओं की संख्या 9 लाख 22 हजार 443 है। 
 
अर्थव्यवस्था : जिले की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। इसके साथ अमेठी में सार्वजनिक क्षेत्र के कई कारखाने स्थापित हैं।
 
मतदाताओं की संख्या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक अमेठी संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 69 हजार 843 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 90 हजार 595 और महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 79 हजार 248 है। 
 
भौगोलिक स्थिति : अमेठी रेल और सड़क मार्ग से देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। अमेठी के उत्तर में फैजाबाद, दक्षिण में प्रतापगढ़ और पश्चिम में रायबरेली जिला है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यहां सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को हराया था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों के बीच मुकाबला होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More