अंबाला लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
अंबाला से भाजपा ने मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस कुमारी शैलजा पर दांव आजमा रही है। साल 2004 और 2009 के चुनाव में शैलजा ने कटारिया को हराया था, तो इस बार यह देखना रोचक होगा कि क्या शैलजा फिर से इतिहास दोहरा पाएंगी।

परिचय : हरियाणा का एक महत्‍वपूर्ण औद्योगिक शहर है अंबाला। यह भारत की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। यह अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। आम की अधिक पैदावार के कारण पहले इसे अम्बवाला कहा जाता था, जो अब अंबाला बन गया है।

जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार अंबाला जिले की कुल जनसंख्‍या 11 लाख 28 हजार 350 है।
 
अर्थव्यवस्था : यह आमों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। यह एक औद्योगिक क्षेत्र होकर वैज्ञानिक उपकरणों, सिलाई मशीनों, मिश्रण यंत्रों, मशीनी औज़ारों के निर्माण, आटा मिलों और हथकरघा उद्योग के लिए पहचाना जाता है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 16 लाख 92 हजार 227 है, जिसमें 9 लाख 9 हजार 708 पुरुष और 7 लाख 82 हजार 519 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह पूर्वोत्तर हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत, घग्घर नदी से लगभग 6.5 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह शहर अमृतसर और दिल्ली से सड़क और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के रतनलाल कटारिया यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में यहां के संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More