गोरखपुर लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
उत्‍तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट सबसे प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है, यही कारण है कि यह सीट हमेशा ही चर्चा में रही है। योगी आदित्यनाथ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने यहां भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पर दांव चला है। हालांकि इससे पहले रवि किशन यहां कांग्रेस की ओर से चुनाव हार चुके हैं। 

परिचय : उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिले गोरखपुर की पहचान देश में राजनीतिक और ऐतिहासिक शहर के रूप में है। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में पड़ोसी देश नेपाल से लगा एक प्रमुख जिला है। गोरखनाथ मंदिर के चलते जिले की पहचान देश के साथ विदेशों में भी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी गोरखनाथ मंदिर से आते हैं।

जनसंख्या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक गोरखपुर जिले की कुल जनसंख्या 44,36,275 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 22,81,763 और महिलाओं की संख्या 21,54,512 है।

अर्थव्यवस्था : गोरखपुर की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार टेराकोटा उद्योग है। इसके साथ ही शहर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से सेवा उद्योग पर आधारित है। पड़ोसी देश नेपाल से सटा होने के चलते जिले में व्यापार की हालत काफी अच्छी है।

मतदाताओं की संख्या : गोरखपुर में मतदाताओं की संख्या 19,04,498 है। इसमें पुरुष मतदाता 10,55,476 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,49,022 है। मतदाताओं के जातीय समीकरण देखें तो इस सीट पर निषाद जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 3.50 लाख, यादव और दलित मतदाताओं की संख्या दो-दो लाख से अधिक तो ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख के करीब है।

भौगोलिक स्थिति : गोरखपुर शहर राप्ती और रोहिणी दो नदियों के तट पर बसा हुआ है। जिले की उत्तरी सीमा नेपाल से, पूर्वी सीमा बिहार से, दक्षिण सीमा जौनपुर, गाजीपुर व फैजाबाद जिले से तथा पश्चिमी सीमा गोंडा और बहराइच जिले से मिलती है।

16वीं लोकसभा में स्थिति : सोलहवीं लोकसभा में योगी आदित्यनाथ यहां से सांसद चुने गए थे लेकिन योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद विजयी रहे।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More