ये है दुनिया का सबसे तेज चाकू

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2019 (11:39 IST)
प्राचीन दमिश्क के लोहार बेहद तेज और लचकदार चाकू और तलवार बनाने में महारथ रखते थे। एक जर्मन लोहार ने उसी तरीके को इस्तेमाल करते हुए दुनिया का सबसे तेज और सबसे महंगा चाकू बनाया है।
 
लार्स शाइडलर को बचपन से ही जादुई तलवारों और चाकुओं से लगाव था। इसलिए उन्होंने हथियारों और औजारों का इतिहास पढ़ा और जाना कि पिछले साढ़े तीन हजार साल में हथियार कैसे तैयार किए जाते रहे हैं।
दमिश्क के लोहारों का चाकू बनाने का तरीका अब चलन में नहीं है। लेकिन शाइडलर ने अपनी वर्कशॉप में इन्हीं पुरानी तकनीकों को फिर से आजमाया। वह बताते हैं, "कहा जा सकता है कि छुरी और चाकू दुनिया के सबसे पुराने हथियारों में से एक हैं। पारंपरिक तौर पर लोहारों के यहां पर चाकू तैयार किया जाना इंसानी संस्कृति का हिस्सा रहा है।"
 
दमिश्की चाकू स्टील की सैकड़ों परतों से बनता है। शाइडलर और उनके साथी कई परतों से बनी प्लेट को चपटा कर 30 सेंटीमीटर तक की लंबाई तक लाते हैं। फिर वे चमकते स्टील की एक दूसरे के ऊपर तहें लगाते हैं। वे 480 परतें बनने तक ऐसा ही करते रहते हैं। वह कहते हैं, "इसका आधार धातु का पारंपरिक काम है। फिर मौजूदा दौर की आधुनिक कोटिंग टेक्नीक और जंक लगने से बचाव के तरीके भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं।"
 
शाइडलर के बनाए एक चाकू की कीमत चार हजार यूरो है यानी करीब तीन लाख रुपये से भी ज्यादा। इसकी धार एक मिलीमीटर के हजारवें हिस्से जितनी पतली है। इतनी पतली कि इंसानी बाल को भी दो हिस्सों में चीर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

अगला लेख
More