जर्मनी में बढ़ रही है बेघर लोगों की संख्या

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (14:58 IST)
जर्मनी में 2017 से 2018 के बीच करीब 28,000 लोग बेघर हो गए हैं। ये आंकड़े सरकारी हैं और इनमें बड़ी हिस्सेदारी शरणार्थी पृष्ठभूमि के लोगों की है। जर्मनी में बेघर लोगों की तादाद बढ़ गई है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 से 2018 के बीच इसमें 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
 
जर्मनी में बेघर लोगों की मदद करने वाले संघीय संगठन बीएजी के मुताबिक 2018 में कुल 6 लाख 78 हजार लोगों के पास रहने के लिए स्थायी घर नहीं था। 2017 में यह आंकड़ा 6 लाख 50 हजार था।
 
बीएजी की प्रमुख वेरेना रोजेंके ने जर्मन मीडिया समूह फुंके से सोमवार को कहा कि 2017 से तुलना करने का मतलब है कि सालाना आंकड़ों में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यह भी सच है कि बेघर हुए लोगों में ज्यादा संख्या उनकी है, जो शरणार्थी हैं। इनके मुकाबले मूल रूप से जर्मन लोग कम बेघर हैं।
 
जो लोग शरणार्थी पृष्ठभूमि के नहीं हैं, ऐसे लोगों के बेघर होने की संख्या में 1.2 फीसदी की दर से इजाफा हुआ है जबकि शरणार्थी लोगों में यह दर 5.9 फीसदी की है। रोजेंके के मुताबिक इसके पीछे एक वजह यह है कि सस्ते घरों की संख्या कम हो रही है। इसके अलावा सामाजिक आवास और गरीबी का स्तर बढ़ना भी वजहें हैं।
 
एनआर/एके (रॉयटर्स, केएनए)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

अगला लेख
More