विराट की आक्रामकता के हिसाब से खुद को ढालना होगा : अश्विन

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (18:13 IST)
पुणे। अपने करियर में अधिकतर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले शीर्ष भारतीय ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने कहा है कि उन्हें सीमित प्रारूप में अब नए कप्तान विराट कोहली  की आक्रामकता के हिसाब से खुद को ढालना होगा। 
भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से वनडे और ट्वंटी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही  धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी और अब इसकी जिम्मेदारी विराट संभालेंगे। ऐसे में अन्य  खिलाड़ियों के साथ अश्विन के लिए भी नए नेतृत्व में खेलना आसान नहीं होगा। 
 
वर्ष 2010 में अपने पदार्पण के बाद से ही अश्विन धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं, हालांकि  टेस्ट कप्तान विराट के नेतृत्व में अश्विन पिछले 2 वर्ष से खेल रहे हैं। अश्विन ने यहां विराट  के नेतृत्व में खेलने के बारे में कहा कि हां, यह कुछ अलग होगा। जब मैं माही के नेतृत्व में  खेलता था तो संवाद की कोई परेशानी नहीं थी।
 
ऑफ स्पिनर ने कहा कि विराट शॉर्ट मिडविकेट और शॉर्ट कवर पर होंगे लेकिन उनके साथ उस  दौरान तालमेल बैठाना कुछ अलग होगा। हमें इस लिहाज से कुछ समय देना होगा। मैंने विराट  के नेतृत्व में सीमित ओवर में कभी नहीं खेला है, आरसीबी में भी नहीं। मैंने उनके साथ केवल  एक वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। ऐसे में हमें एक-दूसरे के साथ मैदान पर  तालमेल बैठाने के लिए कुछ वक्त लगेगा। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More