Hanuman Chalisa

सुनील गावस्कर को विराट की कप्तानी क्यों रास नहीं आई?

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (16:38 IST)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तान बनाने पर चयन समिति की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

गावस्कर ने मिड डे में अपने कॉलम में कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है विराट कोहली को विश्वकप के लिए कप्तान बनाया गया था। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे के लिए विराट कोहली को कप्तान चुने जाने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन होना चाहिए था, जो कि नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि विराट को यदि फिर से कप्तान बनाना था तो चयन समिति को बैठक करनी चाहिए थी। भले ही फिर वह 5 मिनट के लिए होती, लेकिन इस मामले में प्रक्रिया को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान चयन समिति के अनुभव पर सवाल उठाया है। वर्तमान चयन समिति में एमएसके प्रसाद के अलावा शरणदीप सिंह, देवांग गांधी, जतिन पराजंपे और गगन खोड़ा शामिल हैं। गावस्कर ने चयन समिति को लंगड़ी बतख की संज्ञा भी दी।

गावस्कर ने कहा कि केदार जाधव और दिनेश कार्तिक को उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए टीम में नहीं रखा गया, वहीं विराट विश्व में टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा पाए, बावजूद इसके उनकी कप्तानी बरकरार रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख