ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर्जरी के बाद अभ्यास में लौटे...

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (18:37 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कोहनी की सर्जरी के बाद शुक्रवार को पहली बार अभ्यास किया। उनके वापस आने से ऑस्ट्रेलिया और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल से पहले अच्छा संकेत है। 

 
 
उल्लेखनीय है कि स्मिथ और डेविड वॉर्नर को पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था। स्मिथ और वॉर्नर का चयन 29 मार्च से किया जा सकता है। 
 
सर्जरी के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने सोशल मीडिया में बल्लेबाजी के अभ्यास के दौरान अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। 
 
अगर स्मिथ समय से ठीक हो जाते हैं तो वह 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल सकते हैं। कोहनी की चोट से जूझ रहे वॉर्नर भी सर्जरी के बाद सनराइजर्स के लिए खेल सकते हैं। 
 
ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अब फिट हैं और 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में खेल सकते हैं। लैंगर ने कहा, दोनों खिलाड़ी फिट हैं और आईपीएल के लिए तैयार भी हैं और यह अच्छी बात है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More