दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप में थाईलैंड को हराया

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (17:52 IST)
कैनबरा। सलामी बल्लेबाज लीजेली ली की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में शुक्रवार को यहां थाईलैंड को 113 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। 
 
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने लीजेली की 60 गेंद में 101 रन के दम पर 3 विकेट पर रिकॉर्ड 195 रन बनाने के बाद थाईलैंड की पारी को 19.1 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। 
 
थाईलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वैन नीकेर्क (2) को आउट कर शुरुआती सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद लीजेली और सुने लुस (नाबाद 61) के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। 
 
लीजेली ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका एक छक्का 75 मीटर दूर जाकर गिरा। शोल ट्रयोन ने आखिरी ओवरों में 11 गेंद में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 24 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया। 
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड ने 15 रन पर 4 विकेट गंवा दिया। टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई। टीम के सिर्फ 2 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। ओनिचा कामचोमफू ने 26 और चनिदा सुथिरंगु ने 13 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्मालि ने 8 रन देकर 3 और सुनु लुस ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More