भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 349 रन, जिसमें 208 रन थे शुभमन गिल के

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (19:01 IST)
हैदराबाद: शुभमन गिल (208) के तूफानी शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृखंला के पहले मैच में बुधवार को निर्धारित 50 ओवर में 349 रनो का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर लिया।दिलचस्प बात यह रही कि शुभमन गिल के दोहरे शतक के अलावा किसी खिलाड़ी ने अर्धशतक भी नहीं बनाया। उनके बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर उनके सलामी साथी और कप्तान रोहित शर्मा का रहा जिन्होंने 34 रन बनाए।
 
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर कप्तान रोहित शर्मा के टास जीत कर पहले बल्लेबाजी के फैसले को खरा बताते हुये शुभमन ने न्यूजीलैंड के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वाधिक निजी स्कोर है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक शुभमनन ने दो लगातार छक्के लगाकर आक्रमक अंदाज में पूरा किया। अपनी पारी में उन्होने 139.59 के स्ट्राइक रेट से 19 चौके और नौ छक्के जड़े। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में हेनरी शिपले की गेंद पर लांग आफ पर खडे फिलिप ने लंबी दौड़ लगा कर उनका शानदार कैच लपका।


<



Welcome @ShubmanGill #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/EFZ6FXffu6

— BCCI (@BCCI) January 18, 2023 >
शुभमन के अलावा रोहित शर्मा (34),सूर्यकुमार यादव (31) और हार्दिक पांड्या (28) ने स्कोरबोर्ड पर अपनी मौजूदगी दर्ज करायी हालांकि हाल ही में फार्म में लौटे विराट कोहली का बल्ला आज नहीं चला वहीं श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन भी पांच रन का योगदान देकर खामोशी से पवेलियन लौट गये।
न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल दो दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने वहीं अनुभवी मिचेल सेंटनर ने 56 रन लुटाकर एक विकेट हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More