अफरीदी के बिगड़े बोल कहा, 'भारत हमारे पीछे पड़ा है तो अन्य शिक्षित देश क्यों करते हैं यह गलती'

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (12:28 IST)
जब न्यूजीलैंड ने कुछ घंटे पहले पाकिस्तान का दौरा रद्द किया था तो पूर्व पाकिस्तान कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ एक अफवाह के चलते आपने पूरी सीरीज रद्द कर दी। न्यूजीलैंड क्रिकेट क्या आपको अंदाजा है इसका हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड ने यह सीरीज कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दी थी। सीमित ओवरों की श्रृंखला का पहला वनडे रावलपिंडी स्टेडियम में शुक्रवार को समय पर शुरू नहीं हुआ और दोनों टीमें होटल के अपने कमरों में ही रही।इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी करके कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है।

इसके थोड़े दिनों बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी थकान का हवाला देकर पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था। ईसीबी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के शारीरिक और मानसिक हित को प्राथमिकता का हवाला देते हुए दौरे को रद्द करने की बात कही थीजो दौरों पर कोरोना और बायो-बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से बहुत तनाव में हैं।

इन निर्णय से भी लगभग सभी पूर्व पाक क्रिकेटर नाराज दिखे थे। हालांकि अफरीदी न्यूजीलैंड दौरा रद्द करने का ठीकरा भारत पर फोड़ना चाहते हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिसमें सुरक्षा संबंधित मेल भारत से आए थे। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा है कि भारत हमारे पीछे पड़ा रहे लेकिन दूसरे शिक्षित देश उसका अनुसरण क्यों कर रहे हैं।

शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में कहा कि अगर आपको बड़ी तस्वीर देखनी है तो दुनिया को यह बताना पड़ेगा कि हम भी एक देश हैं। अगर भारत हमारे पीछे पड़ा हुआ है तो दूसरे शिक्षित देश यह गलती क्यों कर रहे हैं।

मुश्किल हालात में किया था पाकिस्तान दौरा

शाहिद अफरीदी ने कहा कि मुश्किल हालातों में भी पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। उन्होंने कहा बोर्ड ने उन्हें हिदायत दी थी कि वह भारत ना जाएं । उनको धमकियां तक मिल रही थी लेकिन फिर भी पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया। संभवत अफरीदी साल 2005 की बात कर रहे थे जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया। इस सीरीज में शाहिद अफरीदी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान को 4-2 से सीरीज जितवाई थी।

पहले भी अफरीदी की जबान पर नहीं लगी लगाम

शाहिद अफरीदी और विवादों का बहुत पुराना नाता है। खासकर भारत के खिलाफ वह बेतुके बयान देने के लिए जाने जाते हैं। साल 2011 में विश्वकप हारने के बाद शाहिद अफरीदी ने कहा था कि हिंदुस्तानियों के दिल बड़े नहीं होते। पिछले साल अफरीदी ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।

गंभीर और शाहिद की रहती है तनातनी

क्रिकेट के मैदान पर हो या फिर मैदान के बाहर शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर की तनातनी काफी रहती है। भारत में खेले जा रहे एक मैच के दौरान वह टकरा गए थे और बीच मैदान पर बहस करने लग गए थे। यह मामला मीडिया में काफी उछला था।

इसके बाद गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी की नोक झोंक मैदान के बाहर भी कई बार हुई है।अफरीदी ने  एक किताब में गंभीर के व्यवहार और रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उसके साथ ‘एटीट्यूड’ की समस्या है। किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिए अफरीदी को जवाब दिया था।

गंभीर ने कहा था कि जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकॉर्ड को कैसे याद रखेगा। अफरीदी मैं आपको एक रिकॉर्ड याद दिलाता हूं। 2007 में टी20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था। गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More