शबनीम इस्माइल ने WPL में रचा इतिहास, फेंकी अब तक की सबसे तेज गेंद

WD Sports Desk
बुधवार, 6 मार्च 2024 (17:01 IST)
WPL Mumbai Indians vs Delhi Capitals : दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर नया इतिहास रचा।
 
गेंद की रफ्तार नापने वाली मशीन ‘स्पीड गन’ के आने के बाद यह पहला अवसर है जबकि महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंद की।
 
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस्माइल ने  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 132.1 किमी (80.08 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करके नया रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट की यह सबसे तेज गेंद ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के पैड से टकराई।
 
यह मंगलवार को खेल गए इस मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद थी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने पगबाधा (LBW) के लिए अपील की लेकिन अंपायर ने उसे ठुकरा दिया।
 
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पिछले आठ महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली इस्माइल ने पिछले साल अपनी घरेलू धरती पर खेली गई इस प्रतियोगिता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

<

Shabnim Ismail recorded 132.1 kph for Mumbai Indians against Delhi Capitals.

- This is the FASTEST recorded ball in women's cricket. pic.twitter.com/eWMYh2V3O8

— Kausthub Gudipati (@kaustats) March 6, 2024 >
इससे पहले उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। इस्माइल ने 2022 में महिला विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी की रफ्तार से गेंद की थी।
 
इस्माइल से मैच के बाद जब इस रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘‘ जब मैं गेंदबाजी करती हूं तो वास्तव में बड़ी स्क्रीन की तरफ नहीं देखती हूं।’’
 
इस्माइल हालांकि इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तथा उन्होंने चार ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More