Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सचिन तेंदुलकर ने किया महिला क्रिकेट का समर्थन

हमें फॉलो करें सचिन तेंदुलकर ने किया महिला क्रिकेट का समर्थन
, शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (16:31 IST)
दुबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि वे इस साल के आखिर में आईसीसी महिला विश्व कप को लेकर काफी उत्साहित हैं और इससे खेल को विश्वस्तर तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
तेंदुलकर ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा कि विश्व कप में थाईलैंड को शामिल करने से भले ही कइयों को हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है। थाईलैंड इस साल आईसीसी महिला विश्व कप में भागीदारी का दावेदार है। 
 
उन्होंने कहा कि आईसीसी महिला विश्व कप 2017 जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेला जाएगा जिसमें दुनियाभर की शीर्ष महिला खिलाड़ी नजर आएंगी। 
 
उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट लैंगिक समानता और अधिकारों का परिचायक है तथा महिला क्रिकेटरों ने दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीता है। इससे युवा लड़कियों को खेल को अपनाने की प्रेरणा मिली है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी पहुंचे वीरेन्द्र सहवाग के स्कूल