पदार्पण पर शतक जड़कर 18 साल के पृथ्वी शॉ ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (18:55 IST)
राजकोट। क्रीज पर उतरते ही कुछ नए रिकॉर्ड अपने नाम लिखवाने वाले युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखे।


शॉ अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने 18 साल 329 दिन में यह उपलब्धि हासिल की जो कि भारतीय रिकॉर्ड है। यही नहीं वह सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन) के बाद टेस्ट मैचों में सैकड़ा पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

शॉ अपने पदार्पण पर शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज हो गए हैं। बांग्लादेश के मोहम्म्द अशरफुल और जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मास्कादजा ने 18 साल का पूरा होने से पहले यह कारनामा किया था जबकि पाकिस्तान के सलीम मलिक ने जब अपना सैकड़ा जमाया था तो तब उनकी उम्र शॉ की वर्तमान उम्र से छह दिन कम थी।

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने पारी का आगाज किया। सबसे कम उम्र में पदार्पण पर पारी का आगाज करने का रिकॉर्ड विजय मेहरा के नाम पर है, जिन्होंने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह गौरव हासिल किया था। वह तब 17 साल 265 दिन के थे।

शॉ ने हालांकि मैच की पहली गेंद का सामना भी किया। हैमिल्टन मास्कादजा, तमीम इकबाल और इमरान फरहत ने शॉ से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत की बात करें तो शॉ ने बुद्धि कुंदरन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1959-60 में 20 साल 113 दिन की उम्र में टेस्ट पदार्पण पर मैच की पहली गेंद खेली थी।

शॉ ने 99 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस तरह से टेस्ट पदार्पण पर सबसे तेज सैकड़ा पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। भारत के ही शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में मोहाली में 85 गेंदों पर और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 93 गेंदों पर शतक पूरा किया था।

शॉ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण पर भी शतक बनाया था। इस तरह से वह प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले भारत के गुंडप्पा विश्वनाथ और ऑस्ट्रेलिया के डर्क वेलहम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने टेस्ट पदार्पण और प्रथम श्रेणी मैच में अपनी पहली पारी में शतक लगाया था लेकिन यह प्रथम श्रेणी में उनका दूसरा मैच था।

संयोग से शॉ ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच भी इसी मैदान पर खेला था। उन्होंने जनवरी 2017 में मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ दूसरी पारी में 120 रन बनाए थे। शॉ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय किशोर बल्लेबाज हैं।

भारत की तरफ से उनसे पहले यह रिकॉर्ड अब्बास अली बेग के नाम पर था, जिन्होंने 1959 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 20 साल 126 दिन में पदार्पण मैच में पचासा बनाया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More