Daily Horoscope
✕

एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, पृथ्‍वी शॉ घायल

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (09:16 IST)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फिल्डिंग के दौरान घायल हो गए। 
 
भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में डीप मिड विकेट पर फिल्डिंग कर रहे थे। वह ऑस्ट्रेलिया इलेवन के ओपनर मैक्स ब्रायंट का कैच लेने के प्रयास में मैदान पर गिर पड़े। उन्हें टखने में चोट आई है। 
 
पृथ्वी को स्ट्रेचर के जरिए मैदान के बाहर लाना पड़ा। टीम प्रबंधन अब स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। हालांकि उसे अब भी उम्मीद है कि शॉ टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे। 
 
बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा, मेडिकल टीम पृथ्वी की जांच कर रही है। उनकी बाईं एड़ी में बाउंड्री लाइन के पास कैच लेने के दौरान चोट लग गई है। शॉ को स्कैन के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख