"नटराजन और अश्विन से अन्याय क्यों?" गावस्कर ने साधा विराट पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (18:43 IST)
भारत के लिटिल मास्टर माने जाने वाले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं और कभी भी टीम इंडिया की आलोचना करने में पीछे नहीं रहते।
 
आज उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दोहरे मापदंड पर कटाक्ष किया, जिससे ट्विटर पर हड़कंप मच गया। सुनील गावस्कर ने कहा है कि दो खिलाड़ियों के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। जहां एक ओर कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश मिल गया। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2020 की खोज रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन तो अभी पिता बने हैं फिर भी उन्हें अवकाश नहीं दिया गया।
 
उनके इस बयान के बाद मानो ट्विटर पर लकीर खिंच गई। एक खेमा सुनील गावस्कर के पक्ष में हो गया तो एक खेमा विराट कोहली के पक्ष में। 
 
गौरतलब है कि  टी नटराजन टेस्ट टीम में शामिल ही नहीं है। टी नटराजन को टीम नेट गेंदबाज के रूप में इस्तमाल कर रही है। इस पर गावस्कर ने आपत्ति दर्ज करवायी।
 
उन्होंने कहा एक मैच विनर गेंदबाज को टेस्ट में नेट के लिए उपयोग में लाया जाता है। वह सीरीज के बाद ही अपने बच्चे से मिल पाएंगे। लेकिन कप्तान को पहले टेस्ट के बाद ही पितृत्व अवकाश मिल जाता है। यह भारतीय क्रिकेट है। अलग खिलाड़ी के लिए अलग नियम।
 
हालांकि इस पर विराट कोहली के फैंस का यह कहना था कि विराट खुद को साबित कर चुके हैं इसलिए वह इस सहूलियत के हकदार हैं। वहीं टी नटराजन को अभी अपना नाम बनना है और उनकी बच्ची का जन्म आईपीएल प्ले ऑफ के समय हो गया था। पत्नी को डिलीवरी के पहले पति की ज्यादा जरुरत होती है।
 
गावस्कर ने सिर्फ नटराजन के लिए ही नहीं, अश्विन पर हो रहे तथाकथित अन्याय पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह कहा कि आर अश्विन को टीम मीटिंग्स में अपनी राय रखने का दंड भुगतना पड़ा है। जहां ज्यादातर खिलाड़ी बस हां में हां मिलाते हैं। अश्विन 350 विकेट ले चुके हैं और 4 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं। फिर भी अगर वह किसी टेस्ट में विकटों का ढेर नहीं निकालेंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह नियम उस बल्लेबाज पर क्यों नहीं लागू होता जो लगातार सस्ते में आउट हो रहा है। 
 
यह कुछ और नहीं सीधे सीधे विराट कोहली पर निशाना है जो गावस्कर अक्सर करते आए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय क्रिकेट में ऐसा है भी तो बोर्ड गावस्कर के बयान को कितना तवज्जो देती है। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More