Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सोमवार से शुरू होगा मुंबई इंडियंस की टिकटों का रिफंड

हमें फॉलो करें सोमवार से शुरू होगा मुंबई इंडियंस की टिकटों का रिफंड
मुंबई , रविवार, 1 मई 2016 (22:56 IST)
मुंबई। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैच मुंबई से विशाखापत्तनम स्थानान्तरित किए जाने के बाद इन मैचों की टिकटों का रिफंड सोमवार से शुरू करने का फैसला किया। 
          
महाराष्ट्र में सूखे के कारण मुंबई, नागपुर और पुणे के मैचों को राज्य से बाहर स्थानान्तरित कर दिया गया है। मुंबई टीम को आठ, 13 और 15 मई को अपने घरेलू मैच खेलने थे जो अब विशाखापत्तनम में होंगे। 
          
मुंबई टीम ने एक बयान में बताया कि इन तीन मैचों के लिए जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे या जिन्होंने अधिकृत काउंटर से टिकट खरीदे थे उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। रिफंड की यह प्रक्रिया सोमवार से 14 दिनों तक जारी रहेगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल : अक्षर पटेल की 'हैट्रिक' से पंजाब ने गुजरात को 23 रन से हराया