WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने की महिला कोचिंग टीम की घोषणा, झूलन गोस्वामी पर दोहरी जिम्मेदारी

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (16:03 IST)
मुंबई इंडियंस ने रविवार को मार्च में होने वाली महिला प्रीमियर लीग के लिए कोचिंग टीम की घोषणा कर दी। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्डस को टीम का मुख्‍य कोच बनाया गया है। स्टार भारतीय खिलाड़ी झूलन गोस्वामी मेंटर और बॉलिंग कोच की दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। ऑलराउंडर देविका पलशिकर टीम की बैटिंग कोच नियुक्त की गई हैं। पूर्व क्रिकेटर तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम की मैनेजर होंगी।

टीम को इन सभी दिग्गजों से काफी उम्मीदें हैं। चार्लोट एडवर्ड्स को महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ियों में एक माना जाता है। एडवर्ड का करियर भी लगभग दो दशक का रहा है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीता है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की श्रृंखला के बाद पिछले साल संन्यास लेने वाली ‘पद्म श्री’ झूलन के नाम दो दशकों से अधिक के करियर में 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनका नाम भी महिला क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में शुमार है।

देविका ने भी ऑराउंडर के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के असिस्‍टेंट कोच के रूप में भी काम किया है।

नीता अंबानी ने कहा कि एमआई वनफैमिली में चार्लोट एडवर्ड्स, झूलन गोस्वामी और देविका पलशिकर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल में अधिक से अधिक महिलाओं को न केवल खिलाड़ियों के रूप में, बल्कि प्रशिक्षकों, प्रशासकों और सहायक कर्मचारियों के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखना अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि यह भारत में महिलाओं के खेल के लिए एक रोमांचक समय है। हमारी महिला एथलीटों ने अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर लगातार हमें गर्व का अनुभव कराया है।

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। इस समूह ने हाल ही में WPL के लिए मुंबई महिला टीम की फ्रेंचाइजी 912.99 करोड़ रुपए में खरीदी है। महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक होने की संभावना है। इसमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय जमीन पर 1 पारी में 5 टेस्ट विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बना यह बांग्लादेशी पेसर

खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने 2036 ओलंपिक को लेकर बताया प्लान, भारत कर सकता है मेजबानी

ट्रेविस हेड और लाबुशेन के ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेटों से पहला वनडे हराया

मनु भाकर ने बताया अपने पहले प्यार के बारे में, ऐसे करती हैं गुस्से पर काबू

सुमित नागल ने भारत के लिए खेलने के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की फीस मांगी

अगला लेख
More