कीपर रिजवान को दी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह खुशखबरी

PCB ने मोहम्मद रिजवान को T20I का उप-कप्तान किया नियुक्त

WD Sports Desk
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (16:24 IST)
पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बार्ड (PCB) ने मोहम्मद रिजवान को टी-20 का उप-कप्तान नियुक्त किया है।पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला से पहले मोहम्मद रिजवान को T20I टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए शादाब खान की जगह टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वह T20I के पूर्णकालिक कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर काम करेंगे।

2023 एकदिवसीय विश्वकप के बाद बाबर आजम के खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान नेतृत्व समूह और बोर्ड में हुए बदलावों में रिजवान की नियुक्ति नवीनतम है। रिजवान के पास अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर पर नेतृत्व का अनुभव है। करियर की बात करें तो साल 2015 में अपना टी-20 करियर शरु करने वाले रिजवान ने 85 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 49 की शानदार औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने अब तक 2797 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके उपकप्तान बनाए जाने का यह भी मतलब है कि पूर्णकालिक कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के की अनुपस्थिति में वह पाकिस्तान टीम के कप्तान होंगे।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More