मैट रेनशॉ ने तोड़ा 37 वर्ष पुराना ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (21:21 IST)
पुणे। भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ को भले ही पेट में गड़बड़ी के कारण पारी के बीच में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने मैदान पर वापसी के बाद शानदार अर्द्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। 
       
    
20 वर्षीय रेनशॉ इस पारी की बदौलत भारत में किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रेनशॉ ने मैच में 156 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने मुरली विजय के हाथों कैच करवाया। 
            
रेनशॉ ने जैसे ही अर्द्धशतक पूरा किया वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत में टेस्ट मैच में यह कारनामा करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 20 वर्ष 332 दिन की उम्र में हासिल की। उन्होंने रिक डार्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1979-80 में कानपुर में 22 वर्ष 154 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान

शतरंज ओलंपियाड ट्रॉफी गायब होने पर AICF शर्मिंदा, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

विकेट से मदद नहीं मिलने पर घरेलू क्रिकेट में अपनाई रणनीति का सहारा लिया: बुमराह

IND vs BAN : पंत, गिल के शतकों से भारत जीत की राह पर

IND vs BAN : भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य देने के बाद चार विकेट झटके

अगला लेख
More