धोनी ने किया चेन्नई की वापसी का स्वागत

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2017 (21:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दो साल के प्रतिबंध के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की वापसी का अपने ही अंदाज में स्वागत किया है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में खिताब जीत चुकी है।
          
धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी पहने एक फोटो पोस्ट की, जिसके पीछे 7 नंबर और तमिल शब्द 'थला' लिखा हुआ है। तमिल में थला शब्द का मतलब लीडर या बॉस होता है। धोनी को यह नाम चेन्नई के दर्शकों ने दिया था। फोटो में जर्सी पहने धोनी अपने घर के बाहर अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए भी दिख रहे हैं।
            
सीएसके पर प्रतिबंध के बाद धोनी ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम का नेतृत्व किया था। पुणे की टीम इस वर्ष फाइनल तक पहुची थी, जहां उसे मुंबई के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।
          
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा वह 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। 
           
चेन्नई के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम पर से भी शुक्रवार को आधिकारिक रूप से प्रतिबंध हटा लिया गया। दोनों टीमों को 2013 में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लीग में फिर से वापसी करने पर दोनों टीमों का स्वागत किया है। (वार्ता)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More