महेंद्र सिंह धोनी ने 'मैच फिनिशर' की भूमिका अदा की

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (18:27 IST)
एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम आज जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बुरी तरह 'भंवर' में फंस गई थी, ऐसे समय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने धैर्य नहीं खोया और 'मैच फिनिशर' की भूमिका अदा की। धोनी ने साबित कर दिया कि 'हीरा' कितने ही सालों पुराना क्यों न हो, उसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती। वे टीम इंडिया के 'कोहिनूर' है।
 
 
कप्तान विराट कोहली और धोनी टीम इंडिया को जीत के दरवाजे की तरफ ले जा रहे थे, तभी रिचर्डसन की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में विराट 104 रनों के निजी स्कोर पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हो गए। भारत ने 242 रनों के कुल स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया और यहीं पर आशंका जन्म लेने लगी थी कि कहीं टीम इंडिया यह मैच हार न जाए? 
 
मैदान पर धोनी का साथ निभाने के लिए दिनेश कार्तिक पहुंचे। धोनी ने अपने क्रिकेट कॅरियर का तमाम तर्जुबा दांव पर लगाया और कार्तिक के साथ 57 रनों की अविजित साझेदारी करके भारत को 6 विकेट से जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर लौटे।
 
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रनों की भागीदारी ने भी भारत की जीत में अहम किरदार अदा किया। धोनी ने धीमी शुरुआत जरूर की लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, उन्होंने खुद को परिस्थिति के अनुरुप ढाल लिया और जब तेजी से रन बनाने का समय आया तो उसमें वे फिनिशर बनकर उभरे।
 
अंतिम ओवर के आते आते मैच बेहद रोमांचक हो गया था। भारत को जीत के लिए 6 गेंदों में 7 रन की जरूरत थी। धोनी ने जेसन बेहरेनडोर्फ की पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाकर जीत टीम इंडिया की तश्तरी में परोस दी। अगली गेंद पर एक रन लेकर ड्रेसिंग रूम के साथी खिलाड़ियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया।
 
धोनी 54 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। धोनी की सधी हुई बल्लेबाजी के कायल भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमी भी हो गए। पूर्व कप्तान ने साबित कर दिया कि उनके बल्ले और बाजुओं में आज भी कितना दम है। धोनी के साथ दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक भी 14 गेंदों पर 25 रन के साथ नाबाद लौटे। एडिलेड में आज विराट कोहली औरय धोनी जुझारू पारी लंबे अरसे तक याद रहेगी। (वेबदुनिया न्यूज) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : बांग्लादेश के साथ मैच से पहले यह स्टार बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ कर रहा है संघर्ष

159 गेंदो में 87 रन देकर गोवा के लिए 9 विकेट लिए अर्जुन तेंदुलकर ने

Cristiano Ronaldo को हुआ वायरल इंफेक्शन, चैंपियंस लीग एलीट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से हुए बाहर

USA टीम को भारतीय मूल के कप्तान ने दिलाई वनडे विश्वकप क्वालिफायर में शानदार जीत

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए अभ्यास शुरू किया (Video)

अगला लेख
More