मुंबई ने किया नजरअंदाज तो फ्रेंचाइजी क्रिकट को अलविदा कहा मलिंगा ने

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (20:56 IST)
मुंबई: श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने यह जानकारी दी है। मलिंगा आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे और मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2021 सत्र के लिए रिटेन भी नहीं किया।
 
मलिंगा ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन को आईपीएल 2021 के लिए उपलब्ध न रहने के बारे में सूचना दी थी और उन्हें टीम में न बनाए रखने के लिए भी कहा था। मलिंगा ने अपने बयान में कहा था, “परिवार के साथ चर्चा के बाद मुझे लगता है कि सभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। कोरोना महामारी के हालात और यात्रा पर प्रतिबंध से मेरे लिए अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण अगले साल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पूरी तरह भाग लेना मुश्किल बन गया है, इसलिए अभी यह निर्णय लेना सही है। हाल ही में मैंने मुंबई इंडियंस के प्रबंधन के साथ भी यही चर्चा की है, क्योंकि वे आगामी नीलामी के लिए तैयार हैं और वे बहुत सहायक और समझदार हैं।”
 
उन्होंने कहा, “मैं अंबानी परिवार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के सभी सदस्यों और हमारे सभी प्रशंसकों को शानदार 12 वर्षों के लिए धन्यवाद देता हूं। मुंबई इंडियंस ने मुझे परिवार की तरह समझा। मैदान और मैदान के बाहर हर स्थिति में 100 प्रतिशत समर्थन दिया और हमेशा मैदान पर मुझे मेरा वास्तविक खेल खेलने के लिए साहस और आजादी दी। मैंने बहुत सारी यादें इकट्ठा की हैं, जिन्हें मैं संजो कर रखूंगा। विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी के लिए इतने लंबे समय तक खेलने के लिए बहुत आभारी हूं। मैं नीता अंबानी, कोच माहेला जयवर्धने, आकाश अंबानी और मुंबई इंडियंस परिवार को आगामी आईपीएल सत्र के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”
 
उल्लेखनीय है कि मलिंगा आईपीएल के दूसरे सत्र से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, हालांकि वह 2018 और 2020 में आईपीएल नहीं खेले। उन्होंने 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटर के रूप में कार्य किया और इससे पहले मुंबई को आईपीएल का खिताब दिलाया। मलिंगा दुनिया भर की अन्य टी-20 फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे। 295 मैचों में 390 विकेटों के साथ वह टी-20 फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो से मात्र एक पायदान पीछे हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More