न्यूजीलैंड के मिशेल को अंपायरों ने दिया गलत आउट, डीआरएस पर फिर उठे सवाल

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (14:55 IST)
आकलैंड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को यहां डीआरएस प्रणाली पर एक बार फिर उस समय विवाद शुरू हो गया जब तीसरे अंपायर ने डेरिल मिशेल को पगबाधा आउट दे दिया। इससे खेल भावना पर भी चर्चा शुरू हो गई।
 
न्यूजीलैंड के मिशेल कृणाल की गेंद पर विवादास्पद तरीके से अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए जबकि ‘हाटस्पाट’ से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर पैड से टकराई।
 
मैदानी अंपायर ने पहले उसे पगबाधा आउट दिया था जिसके बाद उसने कप्तान केन विलियमसन के कहने पर डीआरएस लिया। टीवी अंपायर शान हैग ने उसे आउट दिया जबकि गेंद बल्ले से लगकर गई थी। 
 
टेलीविजन स्क्रीन पर यह साफ दिख रहा था कि गेंद ने बल्ले के अंदरूनी हिस्से से टकराई थी। हाटस्पॉट ने भी इस बात की पुष्टि की लेकिन तीसरे अंपायर हैग ने उन्हें आउट दे दिया। उस समय कमेंट्री बाक्स में बैठे कमंटेटरों ने कहा, 'यह बहुत बड़ी गलती है।'
 
इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में विलियमसन और अंपायर से बात की। मैदानी अंपायर ने हालांकि नियमों का पालन किया और मिशेल को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
 
मिशेल आउट होने से तभी बच सकते थे जब रोहित उन्हें वापिस बुला लेते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कीवी टीम ने विवादित फैसले को सहजता से स्वीकार कर यह जता दिया कि उन्हें अकसर आईसीसी की ओर से खेल भावना का पुरस्कार क्यों दिया जाता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More