डक पर बोल्ड हुए कोहली ने लिया रिव्यू तो रोहित फैन क्लब ने ली चुटकी

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (18:38 IST)
चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो खिलाड़ी चर्चा में रहे एक सफलता के लिए और दूसरी असफलता के लिए । जहां एक ओर रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया वहीं विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके। 
 
रोहित शर्मा ने आज इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला और करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा 4 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उनसे ऊपर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं जिन्होंने 5 शतक लगाए हैं। रोहित ने 231 गेंदों पर 161 रन की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। यही नहीं घरेलू मैदान पर 200 छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
<

Rohit Sharma - 161

RTs appreciated#INDvsENG pic.twitter.com/OwoxTRVJec

— PUBG (@pubg75112241) February 13, 2021 >
वहीं कप्तान विराट को अली ने एक खूबसरत गेंद पर बोल्ड कर दिया। अली की गेंद टप्पा पड़ने के बाद तेजी से  अंदर की तरफ टर्न हुई और विराट के बल्ले तथा पैड के बीच में से निकलती हुई उनकी बेल्स गिरा गयी। विराट को इस तरह आउट होने पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद बेल्स विकेटकीपर के दस्तानों से लग कर गिरी हो। उन्होंने तुरंत डीआरएस का सहारा लिया लेकिन वह साफ़ बोल्ड थे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। विराट अपने करियर में 11 वीं बार शून्य पर आउट हुए। विराट को पहली बार किसी स्पिनर ने शून्य पर आउट किया। 
<

Here’s a slo-mo of Virat Kohli’s wicket bowled by Moeen Ali #INDvsENG pic.twitter.com/LASYLwiiR1

— AmirCXN (@cxn_amir) February 13, 2021 >
इन दोनों ही लोकप्रिय खिलाड़ियों के फैन क्लब में हमेशा नोक झोंक होती रहती है। रोहित शर्मा फैन क्लब यह मानता है कि उनका बल्लेबाज बेहतर है और कोहली का सिर्फ नाम है। वहीं विराट कोहली फैन क्लब मानता है कि रोहित सिर्फ कोहली के रहम ओ करम पर टीम में शामिल है। आज ट्विटर पर दोनों ही फैन क्लब भिड़ गए खासकर रोहित फैन क्लब ने आज कोहली फैन क्लब का जमकर मजाक उड़ाया। कोहली का 0 पर बोल्ड होने से ज्यादा बोल्ड होने के बाद रिव्यू लेने पर ज्यादा मजाक उड़ा।(वेबदुनिया डेस्क)
<

"Saala kaisi pitch banayi hai BC, Sharmaji ka ladka jhor raha hai par Sharmaji ka Pati 0 par nipat gaya? " pic.twitter.com/trq4DTCiNd


< — Isabelle Westbury (@izzywestbury) February 13, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Just a reminder for Virat Kohli fans : pic.twitter.com/9L0ffaFUR2

< — Harshit Pachouri (@kolly_fan) February 13, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Virat Kohli couldn't stand Rohit Sharma's awesomeness.

Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

1 गोल से मेजबान चीन को हराकर भारत ने जीती एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (Video)

ICC World Cup में पुरुषों और महिलाओं को मिलेगी समान पुरस्कार राशि

सूर्यकुमार यादव के कैच की नकल करने चला था यह पाकिस्तानी गेंदबाज, बुरी तरह हुआ ट्रोल

नए कोचिंग स्टाफ से कैसा है टीम इंडिया का तालमेल, रोहित शर्मा ने PC में बताया

पाक जैसा नहीं है भारत, बांग्लादेश कोच ने कहा INDvsBAN सीरीज शुरु होने से पहले

More