कोहली ने किया धोनी का समर्थन, बोले...

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (15:14 IST)
किंगस्टन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की बढ़ती मांग के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है।

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से बढ़त बनाने के बाद कहा, वह गेंद को अच्छे से पीट रहा है। आपको उन्हें बताना नहीं होता कि हालात के अनुरूप कैसे खेला जाए और पारी को कैसे बढाया जाए। धोनी ने तीसरे मैच में 114 गेंद में 54 रन बनाए जिसमें उनका पुराना आक्रामक तेवर कहीं नजर नहीं आया।
 
कोहली ने इस बारे में पूछने पर कहा, आपको यह भी देखना होगा कि आप किस तरह के विकेट पर खेल रहे हैं। मैं अभ्यास के दौरान स्पिनरों को शाट्स लगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन नहीं लगा सका क्योंकि यह विकेट शाट्स खेलने लायक नहीं है। उन्होंने चैम्पियंस ट्राफी में श्रीलंका के खिलाफ मैच में धोनी की पारी का जिक्र किया।
 
उन्होंने कहा, श्रीलंका के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी में उन्होंने शानदार पारी खेली। यहां भी पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। हम एक मैच या एक पारी के बाद संयम खोने लगते हैं। किसी भी बल्लेबाज को खराब फार्म का सामना करना पड़ सकता है। मुझे नहीं लगता कि उनके साथ अभी कोई मसला है। वह बेहतरीन खेल रहे है।

उन्होंने कहा ‍कि धोनी के पक्ष में जो चीज जाती है वह भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। शीर्ष क्रम में कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन मौजूद हैं जबकि उनका साथ देने के लिए लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे हैं और ऐसे में अधिकांश दिन धोनी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पंड्या भी टीम में शामिल हैं।

समस्या यह है कि पांचवां और छठा क्रम काफी महत्वपूर्ण जिसमें विकेट पर टिकने का अधिक समय नहीं मिलता। धोनी मैदान पर उतरते ही बड़े छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल नहीं रहे हैं लेकिन अब समस्या यह है कि वह एक-दो रन भी शुरुआत में नियमित तौर पर नहीं बना रहे हैं जिससे दबाव बन रहा है।
 
कोहली हालांकि धोनी के अनुभव पर निर्भर रह सकते हैं। ऐसा नहीं है कि 36 साल के बाद क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया। सचिन तेंदुलकर ने 2009-11 के बीच टेस्ट और वनडे दोनों में कुछ बेहतरीन पारियां खेली। धोनी के पास क्षमता और प्रतिभा है। लेकिन रिषभ पंत जैसी युवा प्रतिभा उन पर दबाव बना रही है जिसे मौका मिलने का इंतजार है।(भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने उठाई मांग, राष्ट्रमंडल खेलों का हो बहिष्कार

BGT में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग समस्या को सुलझाने के लिए डेविड वॉर्नर संन्यास से आ सकते हैं बाहर

दस साल बाद दिल्ली में हॉकी, भारतीय टीम के इरादे विश्व चैम्पियन जर्मनी से बदला चुकता करने के

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख
More