मियांदाद ने विराट को जीनियस और विश्व का बेहतरीन बल्लेबाज बताया

Webdunia
कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस और दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है।


विराट ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में नाबाद 160 रन बनाए थे और अपने वनडे करियर का 34वां शतक पूरा किया किया था। विराट की इस पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।

मियांदाद ने पाकिस्तान की एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, विराट तकनीकी रूप से इतने दक्ष हैं कि वह भारत को मुश्किल चुनौतियों से उबारकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें महान बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा करता है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, विराट की बल्लेबाजी शैली उन्हें रन बनाने में मदद करती है। वह एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं तो रन बनाते है। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार अच्छे स्कोर बना देते हैं, लेकिन विराट के प्रदर्शन में निरंतरता है। वह हमेशा रन बनाते हैं।

विराट भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में वनडे में सर्वाधिक शतक बनाया है। विराट का कप्तान के रूप में वनडे में 12 शतक हो गए हैं। उन्होंने तीसरे मैच में 159 गेंदों पर 160 रन की अपनी नाबाद कप्तानी पारी में 12 चौके और दो छक्का लगाया। विराट का वनडे करियर में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

मियांदाद ने कहा, उनकी शानदार तकनीक उन्हें रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है। वह परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। इसलिए वह मेरी नजर में जीनियस और दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More