Hanuman Chalisa

बुमराह की गैर मौजूदगी में यार्कर पर मेहनत कर रहे हैं भुवनेश्वर

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (16:06 IST)
एडिलेड। भारतीय टीम के यार्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी नई गेंद के उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। भुवनेश्वर ने नेट्स पर स्टम्प के नीचे जूते रखकर अभ्यास किया ताकि दूसरे वनडे से पहले यार्कर परफेक्ट कर सकें।


बुमराह की तरह वे यार्कर नहीं फेंकते हैं लेकिन स्लाग ओवरों में पिटाई से बचने के लिए इस पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने यहां कहा, यार्कर फेंकने के लिए अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है। मैं जूतों पर यार्कर डालने का अभ्यास कर रहा था। स्लाग ओवरों में विकेट लेने और रन रोकने के लिए मैंने यह अभ्यास किया।

उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच से बाहर रहने के दौरान वे यार्कर डालने का अभ्यास नहीं कर रहे थे क्योंकि पांच दिनी क्रिकेट में इस गेंद का इस्तेमाल अमूमन नहीं होता है। उन्होंने कहा, मैंने एक महीने तक इसका अभ्यास नहीं किया। टेस्ट में इसकी जरूरत नहीं होती और मैंने मैच नहीं खेला। वनडे और टी20 में इसकी जरूरत पड़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख