19 साल बाद इंग्लैंड ने लिया भारत से पारी की हार का बदला, यह है हेडिंग्ले टेस्ट की 10 बड़ी बातें

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (18:16 IST)
हेडिंग्ले में खेला गया तीसरा टेस्ट शुरुआत से लेकर अंत तक इंग्लैंड के पक्ष में रहा। सिर्फ तीसरे दिन ही भारत के बल्लेबाजों ने दम दिखाया और सिर्फ 2 विकेट खोए। लेकिन चौथे दिन के पहले सत्र में ही भारत 8 विकेट गंवा बैठा और 278 पर ऑल आउट हो गया।

इस तरह इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले साल 2002 में भारत और इंग्लैंड का मैच हेडिंग्ले में हुआ था और भारत ने एक पारी और 46 रनों से यह मैच जीत लिया था। करीब 19 साल बाद इंग्लैंड ने उस मैच का बदला आज भारत से ले लिया।

आइए जानते हैं हेडिंग्ले और इस मैच से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

1) साल 1967 के बाद पहली बार भारत हेडिंग्ले के इस मैदान पर हारा है।

2) चेतेश्वर पुजारा अपने करियर में दूसरी बार 90 के स्कोर पर आउट हुए।

3) जो रूट की यह कप्तान के तौर पर 27वीं टेस्ट जीत थी। इस जीत के साथ वह इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं।

4) विराट कोहली की कप्तानी में किसी टीम ने पहली पारी के आधार पर (354 रन) की बढ़त ली।

5) पहली पारी में इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉस बटलर ने पहले 5 कैच पकड़े।

6) इस सीरीज में भारत के स्पिनर ने तीसरे टेस्ट में अपना पहला विकेट लिया। रविंद्र जड़ेजा ने 2 विकेट चटकाए।

7) जेम्स एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार अपना शिकार बनाया।

8) विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाया। कोहली का साल 2021 में यह 8वां अर्धशतक रहा।

9) अपने चौथे ही टेस्ट में ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट चटकाए।

10) चेतेश्वर पुजारा का यह साल का दूसरा अर्धशतक(91) था। पहला अर्धशतक  (77) भी भारत में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More