पृथ्‍वी शॉ फिर चमके, भारत ए ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी मात

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (12:57 IST)
लिंकन। फार्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को 5 विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के शॉ ने 35 गेंद में 48 रन बनाए।

भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आए विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया। जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया।

भारत ए के लिए मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को 9 गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिए रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाए।

भारत ए की शुरुआत तेज रही जब शॉ और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाए। भारत का पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा, जब जिम्मी नीशाम ने शॉ को पैवेलियन भेजा। शॉ ने अभ्यास मैच में 100 गेंद में 150 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े।

कप्तान शुभमान गिल 30 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके जड़े। मुंबई के सूर्यकुमार ने भी 2 चौके और 2 छक्के लगाए। विजय शंकर ने 20 और कृणाल पंड्या ने 13 रन की पारी खेली। दूसरा और तीसरा मैच क्राइस्टचर्च में शुक्रवार और शनिवार को खेला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

सभी देखें

नवीनतम

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य को पेरिस में स्वर्ण पदक में तब्दील करना है भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य

7 साल पहले धर्मशाला में ही डेब्यू कर बचाया था कुलदीप ने, 1 दर्जन मैचों में बनाया यह रिकॉर्ड

100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने कुलदीप के हाथों में गेंद देकर जीता दिल (Video)

फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की घोषणा

अगला लेख
More