न्यूजीलैंड पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, भारत का शीर्ष स्थान कायम

Webdunia
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (17:09 IST)
दुबई। दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित करने के बावजूद श्रीलंका की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाने में नाकाम रही जबकि न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका की हार की बदौलत पहली बार इस रैंकिंग में नंबर दो स्थान पर आ गई। भारत रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है।
 
भारत 116 अंकों के साथ शीर्ष पर और न्यूजीलैंड 107 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के हाथों अपनी जमीन पर 0-2 से मात खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका 105 अंक के साथ दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
 
हालांकि दक्षिण अफ्रीका की हाल में कोई टेस्ट सीरीज प्रस्तावित नहीं है लेकिन इसी सप्ताह से न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज होनी है और न्यूजीलैंड के पास अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखने का मौका है।
 
ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 104-104 अंकों के साथ क्रमश चौथे और पांचवें स्थान पर हैं जबकि श्रीलंका चार अंकों की बढ़त के साथ छठे स्थान पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More