रांची टेस्ट में जीत के साथ ही ICC टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के 240 अंक, दक्षिण अफ्रीका का खाता भी नहीं खुला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (11:54 IST)
रांची। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में चौथे ही दिन मंगलवार को सुबह पारी और 202 रन के रिकॉर्ड अंतर से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली।
 
भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है। भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) में यह लगातार पांचवीं टेस्ट जीत है और उसके अब 240 अंक हो गए हैं। वह टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर 1 पर है।
 
ALSO READ: Team india ने रांची टेस्ट में 202 रनों और 1 पारी से रौंदा, 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
भारत को इस मैच में जीत से 40 अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका का चैंपियनशिप में अभी खाता नहीं खुला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से 2021 तक खेली जा‍एगी।
 
इस चैंपियनशिप में टेस्ट खेलने वाले 12 में से 9 देश शामिल हैं। हर टीम 6 टेस्ट खेलेगी, जिनमें दो घरेलू मैदान पर 3 विदेशी मैदान पर होंगे। हर सीरीज 2 से 5 टेस्ट की होगी।
 
ALSO READ: IndiavsSouth Africa : साउथ अफ्रीका पर 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया 11 सीरीज लगातार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
 
हर सीरीज में एक टीम अधिकतम 120 अंक हासिल कर सकती है। सबसे ज्यादा अंकों वाली 2 टीमों के बीच जून 2021 में लॉर्ड्‍स में फाइनल भिड़ंत होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More